संदेश

अगस्त 5, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सफलता की कुंजी

दोस्तों आज मैं आपसे एक मज़ेदार बात करने वाला हूँ, जो विद्यार्थी भाई बहनों के लिए ही कहा गया है...!!! काक चेष्टा बको ध्यानम्। स्वान निन्द्रा तथैव च अल्पहारी, गृहत्यागी, विद्यार्थी  पंच लक्षणम्। अब इसके भाव पर यानि एक्सप्रेशनस् पर आ जाता हूँ... काक चेष्टा  - मतलब विद्यार्थीयों को हमेशा काक यानि एक कौए की तरह मन में प्रवल चेष्टा बनाए रखना चाहिए, कभी भी हार नहीं मानते हुए, उसे अपने प्रयास में डटे रहना चाहिए ! जहां भी ज्ञान मिल रहा हो, कुछ सीखने का मौका मिल रहा हो, ठीक तरह से हासिल कर लेना चाहिए।  बको ध्याणं -  यानी बक माने बगुला, अर्थात् बगुले की तरह अपने ध्यान को लक्ष पर एकटक लगाए रखना चाहिए, जिस तरह बगुला पानी में ध्यान लगाए बैठा रहता है और पानी में मछली को देखते ही बिजली की गति से  लपककर पलक झपकते ही शिकार कर लेता है, उसी तरह हमारा ध्यान भी  केवल अपने लक्ष पर होना चाहिए, मतलब टारगेट पर ही रहना चाहिए, उसी प्रकार झटके में मौका मिलते ही ज्ञान को  हासिल कर लेना चाहिए!  यहाँ ध्यान का अर्थ एकाग्रता से है यानी कौँनशन ट्रेशन से है, अर्थात विद्यार्थीयों...