जिंगपिंग - जंपिंग जपाक - जपाक
जिंगपिंग - जंपिंग जपाक - जपाक,
पीछे मुड़ गए तपाक - तपाक !
उनसठ ऐप्प का चूना लग गया,
थप्पड़ गूँजे रपाक - रपाक !!
जिंगपिंग - जंपिंग जपाक - जपाक,
पीछे मुड़ गए तपाक - तपाक....
काले धन्धे गोरे लोग,
अपने सर पे फोड़ ले तोप !
बहिष्कार है , दुनियां भर में
ख़ून के आँसू रो ले कोप !!
दादागिरी नहीं चलेगी,
राफ़ेल उड़ेगा सपाक - सपाक...
जिंगपिंग - जंपिंग जपाक - जपाक,
पीछे मुड़ गए तपाक - तपाक....
बुहान लैब भी टूटेगा,
घड़ा पाप का फूटेगा !
तेरी हड़पनीति से ही ,
जनगण से भी छूटेगा !!
कम्युनिस्ट की तू कलंक ज़ात है,
नियत तेरी नापाक - नापाक...
जिंगपिंग - जंपिंग जपाक - जपाक,
पीछे मुड़ गए तपाक - तपाक....
अब तो नया ही भारत है
फ़ूटी तेरी क़िस्मत है !
मिट्टी में तू मिल जाएगा
जैसी तेरी फ़ितरत है !!
माँ काली की खरग से ही,
काटेंगे हम चपाक - चपाक...
जिंगपिंग - जंपिंग जपाक - जपाक,
पीछे मुड़ गए तपाक - तपाक....
ज़हमत लगी है तेरे हाथ
कटोरे ले ले सबके साथ
जड़ से अब तू हिला है जिंगपिंग
क्या खेलेगा दो - दो हाथ
मिलकर भारत बरसाएगा,
अग्नि गोले धपाक - धपाक...
जिंगपिंग - जंपिंग जपाक - जपाक,
पीछे मुड़ गए तपाक - तपाक....
---- देवाशीष सरकार
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें